19 May 2021 06:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जल संकट के बीच पानी टैंकर की कालाबाजारी करना एक टैंकर मालिक को भारी पड़ गया। परिवहन विभाग ने आरोपी का टैंकर सीज कर दिया है। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर के अनुसार पुष्करणा मोहल्ला निवासी सत्यनारायण चूरा ने विभाग को शिकायत दी थी। आरोप था कि प्राइवेट टैंकर आरजे 07, आरसी 5869 के चालक पवन ने 1800 लीटर पानी के पांच सौ रुपए लिए। विभाग ने शिकायत की पुष्टि के लिए बोगस ग्राहक भेजा। आरोपी चालक ने बोगस ग्राहक से 1800लीटर पानी के पांच सौ की बजाय 600 सौ रूपए मांगे। जबकि जिला कलेक्टर नमित मेहता ने पांच किलोमीटर के दायरे में 1000 लीटर के टैंकर की कीमत 90 रूपए तय कर रखी है। ऐसे में 1800 लीटर पानी टैंकर की अधिकतम कीमत 180 रूपए होती है। आरोपी के टैंकर को सीज कर सदर थाने में रख दिया गया है। अधिक पैसे कमाने का लालच अब चालक को भारी पड़ेगा, वह सप्लाई नहीं कर पाएगा।
RELATED ARTICLES
29 August 2020 11:15 AM