28 April 2020 12:18 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नागौर के बासनी से आई छ: माह की गर्भवती व उसके भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉ संजय कोचर ने बताया कि महिला को खांसी व श्वास में तकलीफ थी, जिसके बाद नागौर दिखाया गया। नागौर अस्पताल ने पीबीएम रैफर किया। गर्भवती को उसका भाई 25 अप्रेल की शाम को यहां लेकर आए। मामला सीरियस लगने की स्थिति में दोनों को ही आई वार्ड के क्वॉरन्टाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। आज दोनों की रिपोर्ट में उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां के समस्त स्टाफ को घर जाने की मनाही करते हुए यही क्वॉरन्टाइन रहने को कहा गया है। डॉ कोचर के अनुसार आई वार्ड में क्वॉरन्टाइन में कोरोना पॉजिटिव का केस पहली बार आया है। लेकिन सवाल यह भी उठता है कि 25 से अब तक तो यहां का स्टाफ व डॉक्टर घर पर गये थे। इस दौरान ये सभी अपने परिवार से मिले होंगे। इस तरह इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी महत्त्वपूर्ण हो जाती है। वहीं इसे बड़ी चूक भी माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल में ड्यूटी दे रहे कोरोना वॉरियर्स को घर न भेजकर वहीं व्यवस्था करने की मांग उठी थी। बता दें कि यह दोनों केस नागौर के हैं, ऐसे में बीकानेर का आंकड़ा 37 ही है। यहां आज भी बड़ी संख्या में सभी रिपोर्ट्स नेगेटिव आईं थी।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
01 October 2021 12:54 PM