28 April 2021 02:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से ज़िन्दगी बचाने के अभियान में गंगाशहर का स्वर्गीय भैरूं दान इंद्र चंद बोथरा परिवार भी सहभागी बनने जा रहा है। परिवार द्वारा 29 अप्रेल गुरूवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। कैंप बोथरा चौक-2 स्थित साकेत रेजीडेंसी में आयोजित होगा। टीकाकरण करवाने के इच्छुक व्यक्तियों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच साकेत पहुंचना होगा। इस कैंप में 45 व इससे अधिक उम्र के व्यक्ति ही टीका लगवा सकेंगे। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व बोथरा परिवार द्वारा आयोजित इस निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप में पीबीएम की अनुभवी टीम सेवाएं देगी।
बता दें कि टीकाकरण के लिए आपके पास आधार नंबर उपलब्ध होने चाहिए।
विवेक बोथरा ने बताया कि टीकाकरण के इच्छुक व्यक्तियों को मास्क पहनकर साकेत पहुंचना होगा। वहीं टीकाकरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए उपस्थित रहना होगा। अधिक जानकारी के लिए 9799962479 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
04 June 2020 11:28 AM