17 September 2025 12:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सर्च ऑपरेशन से हड़कंप मच गया है। दिल्ली से आई ईडी की टीम ने बीकानेर शहर के तीन स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य रूप से धोबी तलाई के मोहम्मद सदीक, सुभाषपुरा निवासी पूर्व पार्षद जावेद खान के यहां ईडी की टीम पहुंची। इसके अतिरिक्त फड़ बाजार निवासी असगर के यहां भी सर्च हुआ बताते हैं।
ईडी की ओर से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। पता चला है कि दिल्ली से आई ईडी की टीम अपने साथ सीआरपीएफ के जवान लेकर ही आई थी। वहीं स्थानीय स्तर पर कोटगेट व सदर पुलिस से इमदाद यानी मदद मांगी गई। ख़बर लिखने तक सुभाषपुरा में कार्रवाई चल रही थी।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद सदीक ने पिछले दिनों फिलीस्तीन से जुड़ी पोस्ट भी डाली थी। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि मामला विदेशी फंडिंग से जुड़ा है। अब मामला विदेशी फंडिंग का है या संयुक्त कारणों से ये सर्च हो रहा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
RELATED ARTICLES
04 October 2020 12:05 AM