04 April 2021 11:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद तबीयत बिगड़ने व मौत होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार रुस्तम अली भाटी ने करीब दस दिन पूर्व वैक्सीनेशन करवाया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे पड़ोस के जीवन रक्षा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रुस्तम अली का श्वसन तंत्र खराब हो गया था। परिजनों का कहना है कि अक्टूबर में उसे कोरोना हुआ था। जिसके बाद वह पूरी तरह ठीक थे। उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन जैसे ही वैक्सीन लगवाया तबीयत बिगड़ गई। हालांकि वैक्सीन के दुष्प्रभाव की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप से बात की गई। कश्यप ने कहा कि उन्हें इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं। अगर वैक्सीनेशन के बाद तबीयत बिगड़ी तो मरीज को पीबीएम आईसीयू में भर्ती करवाया जाना चाहिए था। अगर पीबीएम में उसे भर्ती करवाते तो उसके जीवन की रक्षा होती। कश्यप ने कहा कि वैक्सीनेशन से इस तरह तबीयत नहीं बिगड़ सकती। हालांकि कुछ दिनों पूर्व भी एक दिल के रोगी की वैक्सीनेशन के बाद भी मौत हो गई थी। लेकिन वह पहले से ही दिल का रोगी था, बाद में वह पॉजिटिव हो गया। ऐसे में उसकी मौत हुई।
उल्लेखनीय है कि वैक्सीनेशन के कोई ख़ास दुष्प्रभाव अभी तक देखने को नहीं मिले हैं। ऐसे में रुस्तम की वैक्सीनेशन के बाद तबीयत बिगड़ना और फिर मौत हो जाना चौंकाने वाला है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
02 September 2022 12:58 PM