21 February 2021 10:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक ही जमीन को फर्जी तरीके से दो बार बेचने के आरोपी को बीछवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि मुमताज अली ने किसमीदेसर गंगाशहर निवासी कालूराम पुत्र सत्यनारायण माली के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप था कि कालूराम ने कालूराम ने परिवादी को सुजानदेसर में दो प्लॉट बेचने थे। दोनों प्लॉट जरिये इकरारनामे बेचे गए। प्लॉट खरीदने के बाद से उन पर परिवादी का कब्जा भी था। लेकिन आरोपी ने यही प्लॉट धोखाधड़ी से अजमल हुसैन को भी बेच दिए।
मामले में जांच एएसआई गुमानाराम को दी गई थी। जिस पर अनुसंधान कर अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी कालूराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
16 January 2021 11:17 PM