03 October 2023 02:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में तैनात फौजी की दिल का दौरा पड़ने से ट्रेन में मृत्यु हो गई। घटना देर रात की है। जीआरपी पुलिस बीकानेर के हैड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुमावाली, श्रीमाधोपुर, सीकर निवासी 37 वर्षीय महेंद्र भंवरिया पुत्र शिव जाट के रूप में हुई है। मृतक महेंद्र छुट्टी गया हुआ था। वापिस बांद्रा बीकानेर ट्रेन नंबर 04712 से बीकानेर लौट रहा था, तभी यह घटना हो गई।
चंद्रप्रकाश के अनुसार ट्रेन के बीकानेर पहुंचने का समय रात 12:05 है, लेकिन कल देर से पहुंची। जनरल डिब्बे में महेंद्र का शव मिला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची।असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद जुनैद, रमजान, जेठाराम तंवर, आसुराम कच्छावा व खादिम खिदमतगार सोसायटी के सोएब, हाजी जाकिर व नसीम ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया।
चंद्रप्रकाश ने बताया कि मृतक की जेब एक की-पेड वाला बंद मोबाइल मिला था। उसे चार्ज कर ऑन करने पर परिजनों से संपर्क हुआ। उसके पास एक बैग भी थी मगर वह मिली नहीं। बताया जा रहा है कि महेंद्र की पोस्टिंग बीकानेर आयुध डिपो में थी।
RELATED ARTICLES
02 January 2021 08:18 PM