24 November 2025 05:57 PM

खबरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप लैब अटेंडेंट के तौर पर सेवाएं देना चाहते हैं तो यह ख़बर आपके लिए ही है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने लैब अटेंडेंट के 165 पदों के विरुद्ध अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक तथा योग्य अभ्यर्थी अधिकृत वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता:–उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हों और लैब टेक्निक से संबंधित किसी मान्यताप्राप्त संस्थान का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा रखते हों। इसके अलावा 12वीं कक्षा साइंस से उत्तीर्ण उम्मीदवार भी इस पद के लिए पात्र हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
03 June 2020 09:42 PM