28 July 2026 02:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के भीनासर क्षेत्र को 29 जुलाई को जलापूर्ति से वंचित रहना पड़ेगा। भीनासर स्थित उच्च जलाशय एवं पंप हाउस पर विभिन्न कार्य होने है। इसी के चलते बुधवार को इस क्षेत्र में जल की सप्लाई नहीं होगी।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार यहां पर पंप मेंटेनेंस, वॉल्व एवं हेड मरम्मत आदि कार्य होंगे। ऐसे में इस क्षेत्र के निवासियों को पहले ही जलसंग्रहण का कार्य कर लेना चाहिए।
बता दें कि बीकानेर के भीनासर, गंगाशहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आम दिनों में भी जलापूर्ति बेहद कम प्रेशर से होती है। इस वजह से हर लाइन के अंतिम छोर तक जल पहुंच ही नहीं पाता। लेकिन जलदाय विभाग इस मामले में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
RELATED ARTICLES
19 December 2023 11:36 PM