23 July 2020 03:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांच सौ सालों के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। 5 अगस्त करीब 12 बजकर 15 मिनट पर मात्र 32 सैकंड के विशेष समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंदिर का नींव पूजन करेंगे। वहीं भूमि पूजन 3 अगस्त को हो जाएगा। इस बीच शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने इस मुहूर्त को अशुभ बताया है। शंकराचार्य के अनुसार भाद्रपद मास में मंदिर आदि का निर्माण शुरू करना ही निषिद्ध है। उन्होंने कहा है कि वे मंदिर में कोई पद नहीं चाहते और ना ही उन्हें ट्रस्टी बनना है, लेकिन वे चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण सही समय और सही तरह से हो। बताया जा रहा है कि यह नींव पूजन का मुहूर्त काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। बताया जा रहा है कि इसी अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम का जन्म हुआ था तथा यह मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उत्तर दक्षिण के संगम से निकला है। अब देखने वाली बात यह है कि राम मंदिर का निर्माण शुरू करने को लेकर पैदा हुए इस नये मतभेद का निराकरण निकलता है या मोदी का विश्वास अटल रहता है।
RELATED ARTICLES
24 June 2021 01:38 PM