12 August 2025 04:26 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भादवा आते ही बीकानेर के ज़र्रे ज़र्रे में बाबा रामदेवजी जी की भक्ति की गंगा बहने लगी है। इसी कड़ी में गंगाशहर के महर्षि गौतम चौक में लोक देवता बाबा रामदेवजी का भव्य जागरण आयोजित होगा। बाबा रामदेव भक्त मंडल द्वारा 18 अगस्त की रात्रि 9 बजे से आयोजित होने जा रहे इस जागरण में कई प्रसिद्ध भजन गायक शामिल होंगे। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार जागरण में नागौर की दौलत गरवा एंड पार्टी, श्रवण सेन बीकानेर व बाबू राणा बीकानेर मुख्य कलाकार होंगे। इस दौरान जोधपुर की सोनू राजस्थानी विशेष झांकी प्रदर्शित करेगी।
मंडल जागरण की तैयारियों में जुटा है। मंडल के श्रीमोहन, मदनलाल, बजरंग, ताराचंद, सुनील नागल, अशोक नागल, गोपाल, पिंटू कच्छावा व ऋषिराज सिंह सहित अन्य सभी कार्यकर्ता जागरण का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव भक्त मंडल एक पैदल यात्री संघ है। हर वर्ष इस मंडल के बैनर तले पैदल यात्रियों का एक बड़ा समूह रामदेवरा पैदल जाया करता है। गौतम चौक में होने वाला यह जागरण भी कई वर्षों पुराना है।
RELATED ARTICLES
28 January 2023 02:38 PM