13 May 2020 05:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आत्मनिर्भर भारत बनाने को आज मध्यम, सूक्ष्म, लघु कुटीर उद्योगों व गृह उद्योगों के लिए पैकेज की घोषणा की गई। मोदी द्वारा घोषित बीस लाख करोड़ के पैकेज के अन्तर्गत ही ये घोषणाएं हुई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ऐसे उद्योगों को चार वर्ष के लिए बिना किसी गारंटी, कोलट्रल के ऑटोमैटिक लोन दिया जाएगा। इस योजना के तहत तीन लाख करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा। इस योजना में दिए लोन पर एक साल तक कोई किश्त व ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसी तरह एनपीए व तनावग्रस्त उद्योगों के लिए भी बीस हजार करोड़ रूपए की घोषणा की गई है। वहीं ऐसे उद्योग जो सही चल रहे हैं मगर अब वह वृद्धि चाहते हैं, उनके लिए एक लाख करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। बता दें कि एम एस एम ई'ज में आने वाले इन उद्योगों को एक अक्टूबर 2020 से लोन दिया जाएगा। वहीं अब उत्पादन इकाइयों के साथ साथ सर्विस सेक्टर को भी यह लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
03 May 2023 10:29 PM