06 January 2021 01:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पिता की मौत के एक माह बाद गंगाशहर निवासी विवाहिता ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आरोपियों को पिता की मौत का भी जिम्मेदार ठहराया है। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति आशीष सोलंकी, उसके पिता जगदीश सोलंकी सहित सात जनो के खिलाफ धारा 498ए, 406, 323 व 304 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।बताया जा रहा है कि 27 नवंबर को परिवादिया का अपने ससुराल वालों से घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ। तब परिवादिया का पिता इंद्रा चौक निवासी
सुरेंद्र गहलोत अपनी बेटी प्रियंका के ससुराल गया। जहां विवाद के बीच सुरेंद्र को दिल का दौरा पड़ा, जिसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक पहले से दिल का मरीज़ था तथा उसके बाईपास सर्जरी भी हो रखी थी। परिवादिया का आरोप है कि उसका पति व ससुराल वाले शादी से लेकर अबतक लगातार पैसों की मांग करते आए हैं। दहेज की मांग को लेकर वे उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वहीं घटना वाली रात जब उसके पिता उसके ससुराल आए तब ससुराल वालों ने उनके सामने परिवादिया को पीटा। ये जानते हुए कि उसके पिता दिल के मरीज हैं वह उसके साथ मारपीट करते रहे, इसी वजह से उसके पिता की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि परिवादिया महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष रह चुकी है। वहीं मृतक सुरेंद्र के दवा की दुकान है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष अपने समाज में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
17 November 2020 04:38 PM