06 November 2021 08:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रीट परीक्षा में नकल प्रकरण में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थानाधिकारी राणीदान चारण के अनुसार चौधरी कॉलोनी गंगाशहर निवासी 23 वर्षीय राजूराम पुत्र रेवंतराम जाट को दबोच लिया गया है। आरोपी तुलछाराम कालेर की गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह कालेर के कहे अनुसार चैक लाना, ट्रेनिंग देना सहित सभी काम करता था।
पुलिस के अनुसार उस पर पूर्व में नागौर थाने में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि रीट परीक्षा 2021 में तुलछाराम कालेर ने नकल करवाने की योजना बनाई थी। नकल इलेक्ट्रॉनिक चप्पल से करवाई जानी थी। लेकिन परीक्षा की पूर्व रात्रि ही गंगाशहर पुलिस व डीएसटी कुछ गैंग सदस्यों को गिरफ्तार कर योजना पर पानी फेर दिया। दीपावली पर कालेर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। अब राजूराम को भी धर दबोचा गया है। राजूराम को भी गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण व डीएसटी ने दबोचा है। बता दें कि तुलछाराम गैंग को दबोचने में डीएसटी के साईबर सैल हैड कांस्टेबल दीपक यादव, कानदान सांदू, सवाई सिंह, वासुदेव की विशेष भूमिका रही।
अब तक की पूछताछ में कालेर ने 25 अभ्यर्थियों से सौदेबाजी की बात कबूली है।

RELATED ARTICLES
01 March 2025 11:33 AM