08 September 2021 09:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के बाबा रामदेव मंदिर में सोने की चेन चोरी होने से खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी राणीदान चारण भी पहुंचे। चारण के अनुसार उमा व्यास नाम की महिला माया के साथ दर्शन के लिए आई थी। दूज की वजह से दर्शनार्थियों की भीड़ लगी थी। दर्शन की भीड़ में किसी ने चेन चुरा ली। चेन गिरने की आशंका भी जाहिर हुई, मगर चेन कहीं मिली नहीं। पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी भी खंगाले मगर भीड़ होने की वजह से कुछ पता नहीं चला।
उल्लेखनीय है कि एकबारगी चेन स्नेचिंग की बात फैल गई थी। पूछताछ में स्थिति साफ हुई।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM