18 June 2023 02:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गोचर की दीवार तोड़ने वाले बदमाश द्वारा अब मुक्ताप्रसाद थाने की जीप को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार राजेश नाम के युवक ने कुछ दिन पहले देवीसिंह भाटी द्वारा बनाई गई गोचर की दीवार को कैंपर से टक्कर मारी थी। इसी मामले में नाल पुलिस आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को नाल पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी। आरोपी मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में घुस गया। यहां भी एक दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस वाहन के भी टक्कर मारी। हालांकि पुलिस ने आरोपी राजेश को धर दबोचा। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
RELATED ARTICLES
17 May 2020 08:32 PM