06 February 2022 12:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रेन से कटने एक युवक की मौत हो गई। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की है। थाने के डीओ आवड़दान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ तीन किलोमीटर पर स्थित रेलवे ट्रैक पर यह घटना हुई। कल्याणसर निवासी 30 वर्षीय भंवरलाल पुत्र तोलाराम जाट ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वें पहुंच रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES
05 January 2021 03:16 PM