15 March 2020 11:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दूल्हे के नाबालिग होने की सूचना पर पुलिस शादी वाले घर पहुंची है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि चौधरी कॉलोनी क्षेत्र के घर में शादी हो रही है। सोमवार को बारात दूसरे गांव जाने वाली है, लेकिन दूल्हे की उम्र इक्कीस साल नहीं है। गंगाशहर पुलिस के डीओ ओमप्रकाश मय जाब्ते शादी वाले घर पहुंचे हैं। गिरदावर भी मौके पर हैं। बताया जा रहा है कि दूल्हे के परिजन डॉक्यूमेंट लाने गए हैं। पुलिस डॉक्यूमेंट का इंतजार कर रही है।
RELATED ARTICLES
11 March 2020 11:58 AM