01 April 2020 11:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू के सात कोरोना पीड़ितों को बीकानेर लाने को लेकर इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आई है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में जयपुर के अलावा कहीं भी पूरा इलाज संभव नहीं है। अधिकारी के अनुसार अगर मरीजों को पीबीएम लाया जाता है तो बीकानेर वासियों के साथ मरीजों की जिंदगी से भी खिलवाड़ हो सकता है। वहीं अंदर खाने चिकित्सा विभाग भी चिंतित हैं। नाम न बताने की शर्त पर कुछ बड़े अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षित जिलों में मरीजों को लाना कोरोना महामारी के केस में कतई सही फैसला नहीं हो सकता।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
09 August 2021 09:18 PM