18 September 2022 02:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे व अपराध के गढ़ माने जाने वाले नयाशहर थाना क्षेत्र में दो युवकों को पुलिस ने स्मैक सहित धरदबोचा है। कार्रवाई बीती रात की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण मय पुलिस टीम ने गेमनापीर रोड़ से दोनों युवकों को दबोचा। दोनों के पास कुल 27 ग्राम स्मैक मिली। आरोपियों की तेलीवाड़ा स्कूल के पास, छींपों का मोहल्ला, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सत्यनारायण छींपा तथा कुम्हारों का मोहल्ला, सिटी कोतवाली के पीछे, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय मनोज पुत्र कैलाश सोनी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह को दी गई है।
नवनीत सिंह ने बताया कि दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है। दोनों नये नये ही नशे के बाजार में उतरे हैं। आरोपी ये स्मैक नागौर से लाए थे तथा गेमनापीर रोड़ पर सप्लाई की फिराक में थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार मनोज सोनी दिव्यांग है, उसे एक हाथ व एक पैर में पोलियो हो रखा है। दोनों ने नया नया नशा करना भी शुरू किया बताते हैं।
उल्लेखनीय है कि नयाशहर थाना क्षेत्र व सदर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक नशाखोरी होती है। इसमें भी नयाशहर शहर नशे का गढ़ है। इसी वजह से यहां पर छोटे से बड़े हर तस्कर व नशेड़ी का आना जाना रहता है। अब सवाल यह है कि इन युवाओं को नशे के कारोबार में खींचने वाले हाथ किसके हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
27 January 2023 01:39 PM