31 March 2020 03:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना को लेकर एक दिलचस्प दावा किया जाने लगा है। दावा जुड़ा है फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से। कहा जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने आज से 465 साल पहले की कोरोना महामारी का जिक्र कर दिया था। बताया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की किताब द प्रोफसीज में में कोरोना के बारे में लिखा है 'साल 2020 में समुद्र से सटे एक शहर में महामारी फैलेगी, जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगी'। इससे पहले भी दुनिया की बड़ी घटनाओं पर शास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सच हुई बताते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस किताब में 2020 में पांच और बड़ी घटनाओं का जिक्र है। किताब में लिखी गई पांच भविष्यवाणी में पहली भविष्यवाणी है कि जलवायु परिवर्तन से विनाश होगा। वहीं दूसरी, वर्ग संघर्ष बढ़ने की बात है। तीसरी तृतीय विश्वयुद्ध की आशंका, चौथी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमराने की बात और पांचवीं भविष्यवाणी बड़े नेताओं की जान को खतरा होने की है। कहा जा रहा है कि नास्त्रेदमस चौपाई में भविष्यवाणी कहते थे। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ भविष्यवाणी सच होने की पुष्टि नहीं करता, लेकिन दुनिया भर में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हमेशा चर्चा का विषय रही है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
18 July 2023 01:30 PM