18 December 2024 11:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़कों पर लापरवाही व तेज़ गति से दौड़ती गाड़ियां आए दिन किसी न किसी की ज़िंदगी छीन रही है। मंगलवार रात जयपुर रोड़ पर भी तेज़ गति से दौड़ती एक कार ने मोटरसाइकिल चालक को चपेट में ले लिया। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। थानाधिकारी कुलदीप चारण के अनुसार पलाना निवासी पुरखा राम कूकणा कट से साइड बदल रहा था। उसकी गति कम ही थी। तेज गति से आई वर्ना कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की इतनी अधिक तेज थी कि पुरखा राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुरखा राम का शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 04:06 PM
28 October 2023 11:49 PM