04 September 2021 12:24 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीकानेर के तीन बेटे राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए हैं। बीकानेर मूल के मदन गोपाल व्यास, उमा शंकर व्यास व विनोद कुमार भारवानी को हाईकोर्ट जज बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने अपनी मीटिंग में पास कर दिया।
तीनों के हाईकोर्ट जज बनने से बीकानेर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पूरे बीकानेर में इस वक्त खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES
21 June 2020 01:20 PM