23 September 2026 11:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात हुई है। सोनगिरी कुंआ पर कमल गहलोत नाम के युवक को चाकू मारा गया है। चाकू उसकी पीठ के नीचे लगा है। घायल का पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार अरमान नाम के युवक पर चाकूबाजी का आरोप है। अन्य भी शामिल हो सकते हैं। नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।पता चला है कि सोनगिरी कुंआ क्षेत्र की एक प्रसिद्ध दुकान के पास घटना हुई।
RELATED ARTICLES
23 October 2020 11:11 PM