16 July 2020 10:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार को बीकानेर में बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। चार अलग अलग जत्थों में आई रिपोर्ट्स में आज 2022 नेगेटिव व 81 पॉजिटिव आए। अंतिम रिपोर्ट में आए पॉजिटिव तेलीवाड़ा, महाबली पुरम, सिने मैजिक रोड़, इंद्रा चौक, शर्मा कॉलोनी रानी बाजार, मोहता सराय, घड़सीसर रोड़, कोठी पंवारसर कुंआ, रथखाना, आचार्यों का चौक, पवन पुरी, अंत्योदय नगर, विश्वकर्मा गेट, अजमेर पीएनबी, इंद्रा कॉलोनी, मुरलीधर, जस्सूसर गेट, पुरानी गिन्नाणी, पारीक चौक, समता नगर के हैं। इनमें से गंगाशहर के साथ पॉजिटिव हैं। जिनमें इंद्रा चौक बांठिया स्कूल क्षेत्र का 15 वर्षीय बालक, घड़सीसर रोड़ शिवा बस्ती का 44 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय बालिका व 5 वर्षीय बच्ची, महाबलीपुरम का 37 वर्षीय युवक व उसकी 55 वर्षीय मां, सिने मैजिक रोड़, बजाज कंपनी के सामने वाली गली का 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
21 March 2024 12:02 AM