09 November 2020 03:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भरी जवानी में युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाज़ार क्षेत्र की है। जहां लक्की मॉडल स्कूल के सामने रहने वाले 35 वर्षीय इमरान अली ने आज सुबह 11 बजे इस घटना को अंजाम दिया। मृतक के भाई अनवर ने पुलिस को बताया कि है कि इमरान ने पंखे के हुक से फंदा लटकाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ख़बर लिखने तक पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही थी।
बता दें कि आत्महत्या के मामलों की गुत्थी अक्सर सुलझती ही नहीं है। इमरान की आत्महत्या के पीछे वजह अत्यधिक नशा था या कोई अन्य कारण यह जांच का विषय है।
RELATED ARTICLES
16 March 2020 08:36 PM