21 October 2020 05:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में अपराध की हदें पार होने लग गई है। हद इस कदर पार हो गई है कि अब परचून की दुकान में भी शराब बिकने लगी है। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने आज इस परचून दुकानदार को रंगे हाथों धर दबोचा। दरअसल, डीएसटी के कांस्टेबल देवाराम 567 व देवेंन्द्र 1391 को सूचना मिली थी कि नोखा के रायसर का एक दुकानदार परचून की दुकान में शराब भी बेच रहा है। इस डीएसटी प्रभारी आरपीएस ईश्वर सिंह के निर्देशन में तहकीकात शुरू की गई। इसी दौरान आरोपी शराब का परिवहन कर रहा था। दोनों कांस्टेबलों ने आरोपी का पीछा किया।

लेकिन वह आंखों से ओझल हो गया डीएसटी ने नोखा थाना को सूचना दी। सूचना पर प्रशिक्षु आरपीएस प्रेम कुमार मय टीम ने डीएसटी के सहयोग से आरोपी भंवरसिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत के घर पर दबिश दी। आरोपी अपने घर के बाड़े में शराब खाली कर चुका था। वहीं घर के बाहर ही उसकी दुकान है। आरोपी से 11 पेटी अवैध देशी शराब, 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 69 पव्वे ट्रिपल एक्स रम व 12 बोतल ट्रिपल एक्स रम जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक साल से किसी ठेकेदार की अवैध ब्रांच चला रहा था। लेकिन इस बीच वह अन्य से भी शराब लाने लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
27 November 2024 12:43 PM