26 June 2020 10:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के बांद्रा बास में हुए जीतू जावा हत्याकांड में बजरंग दल की सक्रियता साफ दिखी। बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत अपनी टीम के साथ मौके पर गये, तथा आरोपियों की गिरफ्तारी पर ही शव लेने की बात पर अड़ गये। शेखावत ने अपनी देखरेख में जीतू का शव मोर्चरी में रखवाया। वहीं वाल्मीकि समाज के इस युवक के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सीओ सिटी सुभाष शर्मा व कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने आश्वासन दिया। कुछ ही देर में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार में से दो आरोपियों को राउंड अप कर लिया व अन्य दो भी अंतिम संस्कार से पहले पुलिस के कब्जे में आ गये।
दुर्गा सिंह ने कहा कि जीतू की हत्या करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। हम जीतू के परिजनों के साथ हैं।
इस दौरान दुर्गासिंह के साथ नंदू जावा, हुकम चंद लोहिया, राजेश जावा, बजरंग दल संयोजक सूरज पुरोहित, सह संयोजक विक्की रावत व योगेश जांगिड़ आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
18 May 2020 09:29 PM