06 May 2024 05:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर रेल्वे स्टेशन के पास स्थित धोबी तलाई क्षेत्र में मीटर चोरों ने स्थानीय निवासियों की नींदे उड़ा दी है। पिछले चार दिनों में करीब 8-10 घरों के मीटर चोरी होने की ख़बर है। त्यागी वाटिका के पीछे धोबी तलाई से अज्ञात युवक पानी के मीटर तोड़कर रफूचक्कर हो रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने एक शिकायत कोटगेट थानाधिकारी को भी दी है।
दीवानचंद के अनुसार दो दिन पूर्व रात करीब दो बजे उनके घर के आगे लगा पानी का मीटर चोरी हुआ। इत्तेफाक से उन्होंने युवक को देख लिया। उसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। आरोपी ने पत्थर मारकर मीटर प्लास्टिक के पाइप से अलग किया और ले भागा। आरोपी युवक ने दीवानचंद के घर से मीटर चोरी करने के बाद आगे एक और मीटर भी चुराया।
बताया जा रहा है कि श्रवण बारिया, ओम बगेरिया सहित कईयों के घरों के मीटर चोरी हुए हैं। आसपास के अन्य मोहल्लों से भी मीटर चोरी होने की आशंका है।
बता दें कि आजकल पानी के पाइप प्लास्टिक के लगने लगे हैं। ऐसे में चोर पत्थर मारकर मीटर को पाइप से अलग कर लेते हैं। ये युवा चोर नशेड़ी भी हो सकते हैं। मोहल्लेवासियों को यह डर सता रहा है कि आज ये चोर मीटर तोड़कर ले गए हैं, आगे चलकर यही चोर बड़ी चीज़ें भी चुराएंगे।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
23 March 2020 06:30 PM