15 August 2022 11:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। होटल पार्क पैराडाइज में चल रहे सगाई समारोह से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त की रात्रि की है। जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी प्रेमरतन सोनी की पुत्री की सगाई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक रूपयों व सोने की अंगूठियों से भरा बैग चोरी कर ले गया। बैग ना मिलने पर होटल का सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। उसमें एक युवक बैग ले जाता दिखा।
वारदात की सूचना कोटगेट पुलिस को उसी वक्त दे दी गई। कार्यवाहक थानाधिकारी राजेंद्र लेघा ने बताया कि परिवादी ने 40500 रूपए व पांच सोने की अंगूठियां चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। वहीं अन्य सूत्रों का कहना है कि चोरी करीब सात लाख रूपए की हुई है। मामले की जांच एएसआई कुलदीप यादव कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार अब तक सफलता नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
18 February 2024 11:02 PM