21 November 2020 08:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति देखते हुए कलेक्टर नमित मेहता ने 20 जनवरी 2021 शाम 6 बजे तक की अवधि तक धारा 144 लागू कर दी है। यह कर्फ्यू 21 नवंबर शाम 6 बजे से प्रभावी हो चुका है। ऐसे में अब सार्वजनिक स्थलों पर एक जगह पांच से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। सभी प्रकार के सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों की पालना करनी होगी। सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक तथा अन्य सामूहिक आयोजनों की पूर्व अनुमति लेनी होगी। वहीं वैवाहिक आयोजनों के लिए संबंधित एसडीएम को सूचना देनी होगी। देखें विस्तृत आदेश

.jpeg)
RELATED ARTICLES
19 June 2020 11:35 AM