07 November 2020 05:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रांसपोर्ट के मालिक को पुलिस अवैध मादक पदार्थों के साथ दबोचा है। आरोपी खारा स्थित बीकानेर गंगानगर रोड़़लाइंस का मालिक बताया जा रहा है। नापासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने बताया कि बीती रात वे मय जाब्ते नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान नापासर-बीकानेर रोड़ पर एक लाल रंग की ब्रेजा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर एक किलो एक सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी कार मालिक रामस्वरूप पुत्र पन्नालाल विश्नोई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रानी बाज़ार बीकानेर की भगवानपुरा बस्ती का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कार्रवाई करने वाली थानाधिकारी मय टीम में हैड कांस्टेबल गोकुल चंद, कांस्टेबल रविन्द्र व कांस्टेबल खेमाराम शामिल थे।

RELATED ARTICLES
25 September 2024 02:17 PM