27 February 2023 11:15 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ग्वार चोरी के मामले में बज्जू पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बज्जू खलसा निवासी 24 वर्षीय मुकेश गोदारा पुत्र रामेश्वर लाल विश्नोई व विजयसिंहपुरा कोलायत निवासी 36 वर्षीय हेतराम धायल पुत्र गोकलराम के रूप में हुई है। बज्जू थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि आरोपी इधर उधर नौकरी करते हैं। आरोपियों ने बज्जू धान मंडी से ग्वार चुराया था। उनसे अनुसंधान कर 23 बोरी ग्वार बरामद कर लिया है। आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश कुमार व डीआर सम्पत्तलाल का सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES
02 May 2020 07:59 PM