21 January 2022 05:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में 49 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। थाने के एएसआई ईश्वर सिंह के अनुसार नया बस स्टैंड, नई लाइन निवासी 49 वर्षीय मनोज पुत्र रामेश्वर नाई ने आज सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर परिजन थाने में रिपोर्ट देने आए।
परिजनों के अनुसार मनोज ने सुबह सात बजे चाय पी। साढ़े आठ बजे कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूलता मिला। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पहले रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवा दी। अब पोस्टमार्टम के समय मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। मुकदमा होने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।
एएसआई के अनुसार परिजनों ने कहा कि मनोज को कुछ लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा था। मृतक के पुत्र ने मोहनलाल चाय वाला, हैप्पी, चुन्नीलाल, अनिल व धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोप है कि पैसे के लिए उसे परेशान किया गया, इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। ख़बर लिखने तक पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही थी।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM
06 March 2021 11:51 AM