21 January 2021 12:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। व्यापारी से 1.20 लाख रूपए की छीना झपटी का मामला सामने आया है। घटना बीती रात 8 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट के बीच की है। बंगला नगर निवासी रामनिवास जाट पूगल रोड़ स्थित अपनी दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान डूडी पेट्रोल पंप के पास वाली गली में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने रामनिवास को धक्का दिया और मोटरसाइकिल की टंकी पर रखा बैग छीन कर भाग गए। सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी के खल चूरी की दुकान है। बैग में 1 लाख 20 हजार रुपए व बही खाते थे। आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
03 April 2020 09:12 PM