22 February 2021 10:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छत्त से नीचे गिरने से गंगाशहर के युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह साढ़े सात बजे की है। बोथरा चौक निवासी सौरभ बांठिया पुत्र शुभकरण बांठिया छत्त पर मॉर्निंग वॉक करने गया था। अचानक वह छत्त से नीचे पास के प्लॉट पर गिर गया। जहां से गिरा वह दो मंजिला मकान है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गंगाशहर थाने के हैड कांस्टेबल मांगीलाल सियाग ने बताया कि मृतक का परिवार चेन्नई रहता है। वह दो माह से अपने चाचा चैनरूप पुत्र जीवराज बांठिया के पास रह रहा है। हाल ही में उसके नौकरी लगी बताते हैं। प्रथमदृष्टया मामला मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरने का लग रहा है। मृतक के चाचा चैनरूप की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
RELATED ARTICLES
14 May 2020 08:47 PM