24 September 2021 09:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा हेतु बीकानेर के होमगार्डों को ड्यूटी हेतु पाबंद किया गया है। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर, उप केंद्र नाल, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ के समस्त सदस्यों को 25 सितंबर शनिवार सुबह आठ बजे अपने अपने केंद्रों में उपस्थित होना होगा। इसके तहत वे सभी सदस्य उपस्थिति देंगे जिन सदस्यों की ड्यूटी किसी भी स्थान पर नहीं है।
जो होमगार्ड ड्यूटी के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उनके खिलाफ होम गार्ड एक्ट 1963 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं आगामी तीन माह तक सभी प्रकार की ड्यूटियों से वंचित भी रखा जाएगा।
बता दें कि प्रदेशभर में 15 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे।
RELATED ARTICLES
19 December 2022 07:24 PM