10 September 2020 01:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जलदाय विभाग द्वारा पैसे लेकर अवैध कनेक्शन देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर की बाबा रामदेव रोड़ का है। सूत्रों के मुताबिक यहां भट्टड़ स्कूल के पास के निवासी को अमृत योजना के तहत डाली गई 10 इंच की बड़ी लाइन से सीधे कनेक्शन दिया गया है। ऐसे और भी कनेक्शन दिए जाने का दावा किया जा रहा है। जबकि बड़ी लाइन से सीधे कनेक्शन देना गैर कानूनी है। एक कर्मचारी ने इस मामले में 4 सितंबर को गंगाशहर थाने में परिवाद भी दिया है।
आरोप है कि इस अवैध खेल में दस से बीस हजार बटोरे जा रहे हैं। आरोप है कि एक्सटेंशन पीरियड पर लगे एक रिटायर्ड कर्मचारी के माध्यम से यह सारा खेल होता है। लेकिन इसमें अधिकारियों की मिलीभगत व राजनीतिक समर्थन भी है। ख़बरमंडी न्यूज़ ने मामले में एईएन राजेंद्र गुर्जर से बात की तो बताया कि उनके पास भट्टड़ स्कूल के पास की कोई शिकायत नहीं आई, लेकिन मुख्य बाजार की शिकायत आई। लेकिन पूरा पता नहीं आने की वजह से जांच नहीं हो पा रही है।
सूत्रों के मुताबिक एईएन साहब भी दबाव में हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अमृत योजना के तहत यह लाइन डाली गई थी, जो लूट खसोट करने वालों द्वारा बर्बाद की जा रही है। अब देखना यह है कि मामले में मुकदमा होकर कार्रवाई होती है या बात आई गई कर दी जाती है। सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक घरानों के वरदहस्त के कारण अवैध कनेक्शन करने व करवाने वालों पर कोई आंच नहीं आनी। बता दें कि यह लाइन चोपड़ा स्कूल क्षेत्र के लोगों को राहत देने का जरिया है लेकिन ये अवैध कनेक्शन इस क्षेत्र तक पहुंचने वाले जल की गति को पुनः कम कर देगा।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
05 February 2021 12:27 AM