08 October 2026 12:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के एपेक्स अस्पताल में मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया है। परिजनों ने डॉ तनवीर मालावत की पिटाई कर दी। किसी तरह डॉक्टर को बचाया गया।
ये है मामला: मोनू उस्ता के अनुसार उसकी मौसी दुलमेरा निवासी रुकसाना बानो पत्नी इकबाल उस्ता को दो दिन पहले एपेक्स अस्पताल लेकर आए थे। रुकसाना के पित्त की थैली में पथरी हो गई थी। आरोप है कि एपेक्स अस्पताल की गंभीर लापरवाही की वजह से रुकसाना की मौत हुई है। वह चलकर अस्पताल आई थी। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पथरी निकाली। उसे मंगलवार से ही गंभीर बता रहे थे लेकिन रेफर नहीं किया।
बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मरीज की फाइल मांगी तो फाइल देने से भी इंकार कर दिया। फाइल इधर उधर होने की बात भी कह रहे हैं।
-गुस्साए परिजन, डॉक्टर को धो डाला: घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में मरीज परिजन व जान पहचान के लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए। अस्पताल मालिक डॉ तनवीर मालावत की जमकर पिटाई की गई। गाली गलौज के साथ गुस्सा निकल रहा था। 100-150 लोग इकट्ठा हो गये।
अस्पताल पर आरोप: अस्पताल पर मरीज की फाइल ना देने का आरोप भी है। आशंका है कि फाइल बदलकर या नई बनाकर भी दे दी जाए। आरोप है कि मरीज की मौत के अब अस्पताल गुमराह कर रहा है। बता दें कि रुकसाना की पांच छोटी छोटी बच्चियां है। अब बिना मां बच्चियों को कौन पालेगा।
RELATED ARTICLES
17 September 2020 02:15 PM