02 November 2024 12:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में दीवाली और दीवाली की राम राम के दिन भी अपराध का सिलसिला नहीं थमा। खुशियों के बीच अपराध का खलल काफी दुखदाई है। अब मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के करणी नगर में हत्या की ख़बर सामने आई है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने हत्या की पुष्टि की है। तिवारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहार निवासी 37 वर्षीय पप्पू शाह के रूप में हुई है। मृतक प्रकाश कोठारी की वूलन मिल में काम करता था। आज सुबह पास ही स्थित जलदाय विभाग की टंकी के पास उसका शव मिला। शव के पास सीमेंट का पाइप मिला है। पाइप खून से सना हुआ है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि किसी ने सीमेंट के पाइप से पप्पू के सिर पर वार किया।
मौके पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी सहित पुलिस टीमें, एफ एस एल टीम, डॉग स्क्वायड आदि पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वों की काफी बड़े स्तर पर अड्डेबाजी है। ऐसे में यहां आपराधिक घटनाओं की आशंका काफी अधिक रहती है।
RELATED ARTICLES
14 September 2021 03:36 PM