27 February 2020 06:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर पत्थरबाज़ी व अभद्रता करने वाली भीड़ की पहचान वीडियो फुटेज द्वारा हुई है। 26 फरवरी को रतनगढ़ उपखंड अधिकारी के निर्देश पर टीम लेकर कादिया पहुंचे औषधी नियंत्रक अधिकारी अमित वर्मा व उनकी टीम पर नरेगा में काम करने वाली महिलाओं ने पत्थरबाज़ी व अभद्रता की थी, जिसके बाद एसडीएम गौरव सैनी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस सारी घटना को अंजाम देने के पीछे मकसद झोलाछाप डॉक्टर को बचाने का बताया जा रहा है। शर्मा के अनुसार जब झोलाछाप के यहां से दवाईयां आदि जब्त की जा रही थी तब गांव के लोगों ने विरोध किया, बाद में नरेगा में काम करने वाली महिलाओं को बुलाकर आगे कर दिया। टीम से कागजात छीनते हुए झोलाछाप को भी भगा दिया गया। पुलिस फिलहाल आक्रमणकारी भीड़ की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
05 September 2020 06:31 PM