26 May 2020 06:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग में गर्मी के रिकॉर्ड टूट गए हैं। संभाग के चुरू जिले में आज पचास डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर में 47.4 डिग्री व श्रीगंगानगर में 47.01 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं संभाग के हनुमानगढ़ में भी करीब सैंतालीस डिग्री तापमान बताया जा रहा है। चुरू के तापमान ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पिछले दस सालों में मई के महीने में दूसरी बार इतने अधिक तापमान का रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग के अनुसार 2016 की 19 मई 50.02 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके अलावा पिछले दस सालों में ऐसी गर्म मई नहीं देखी गई।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM