04 November 2020 07:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जुगल राठी की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रोहित गोदारा को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच कर रही पुलिस टीम गोदारा को चुरू जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक जुगल राठी की कार पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी अब अज्ञात नहीं है। दोनों के नाम पुलिस के सामने आ गये हैं।
वहीं रोहित गोदारा को इसी मामले का सरगना मानते हुए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पूरे मामले का अंतिम खुलासा फायर करने वाले दोनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। पुलिस के अनुसार रोहित सरदारशहर में हुए हत्याकांड के मामले में चुरू जेल में था। बता दें कि हाल ही में जुगल राठी की कार पर सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। इस दौरान राठी का ड्राईवर व बाहर से आया रिश्तेदार कार में सवार था।
RELATED ARTICLES
17 December 2021 02:28 PM