17 June 2020 11:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आज दो जगह कोरोना जांच शिविर लगे हुए हैं। एक शिविर एमपी कॉलोनी में लगा हुआ है, जहां मंगलवार को एक पॉजिटिव केस आया था। वहीं दूसरा शिविर चार नंबर डिस्पेंसरी में लगाया गया है। बता दें कि बीकानेर में अब कैंप लगाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संदिग्धों को क्वॉरन्टाइन सेंटर नहीं ले जाया जा रहा, बल्कि इनको होम क्वॉरन्टाइन ही किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के पास व्यवस्थाएं नहीं है, जिस वजह से संदिग्धों को होम क्वॉरन्टाइन ही किया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सुपर स्पेशलिटी में ले जाया जाता है।
RELATED ARTICLES
30 January 2022 11:47 AM