02 February 2021 08:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में फुटबॉल को लेकर रुझान लगातार बढ़ रहा है। सादुल फुटबॉल एकेडमी ग्राउंड में इन फुटबॉल का खेल खूब चल रहा है। सादुल फुटबॉल एकेडमी द्वारा स्व गोपीराम स्वामी (राजगढ़ वाले) की स्मृति में सेवन ए साइड प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को हुआ। आज दूसरे दिन इसके तहत तीन मैच खेले गए। जिसमें बीएफए, मालासर व एस पी एम सी की टीम विजेता रहीं। बीएफए ने कुणाल व गोविंद के गोल से बाजी अपने हक में की तो वहीं हंसराज का गोल मालासर की टीम के लिए विजय प्रदायक रहा। तीनों मैचों में नारायण, देवेंद्र सिंह, शोएब खान, परीक्षित स्वामी व कार्तिक झाम्ब ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं फुटबॉल कोच विक्रम सिंह शेखावत, कोच मोहम्मद अमीन, युवा नेता अरुण कल्ला व युवा नेता जसराज सिंवर विभिन्न मैचों के अतिथि थे।
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
22 January 2021 10:20 PM