01 March 2022 07:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के चर्चित निशा हत्याकांड की गुत्थी आखिर सुलझ गई है। हत्यारों का पर्दाफाश हो चुका है। सीआई विक्रम सिंह चारण के अनुसार हत्यारों की पहचान प्रताप बस्ती निवासी 32 वर्षीय आदिल पुत्र मोहम्मद सलीम व चौखुंटी निवासी 25 वर्षीय अख्तर हुसैन पुत्र इकबाल हुसैन के रूप में हुई है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को कल न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
ये है हत्या की कहानी: सीआई चारण के अनुसार अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना व सबूत मिटाना स्वीकार कर लिया है। दरअसल, आदिल व मृतका निशा दोनों ही प्रताप बस्ती में रहते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आदिल ने पुलिस को बताया है कि वह जानता था कि निशा शादीशुदा है। लेकिन निशा उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी थी। बार बार पैसे की मांग कर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसी वजह से उससे पीछा छुड़ाने के लिए अपने दोस्त अख्तर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 27 फरवरी को निशा के जन्मदिन पर दोनों उसे जन्मदिन मनाने के लिए गेमनापीर रोड़ स्थित एक सूने नवनिर्मित मकान में ले गए। जहां आंखों पर पट्टी बांध कर चाकूओं से वार किए। इसके बाद दोनों ने शव को उसी मकान के अंडरग्राउंड में ठिकाने लगा दिया। सारे सबूत भी मिटा दिए।

ये थी आरोपियों को दबोचने वाली टीम: एसपी योगेश यादव, एएसपी अमित कुमार व सीओ पवन भदौरिया के निर्देशन तथा सीआई विक्रम सिंह चारण के नेतृत्व वाली टीम ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। चारण मय टीम में एएसआई बाबूलाल यादव, हैड कांस्टेबल पांचाराम, कांस्टेबल रमेश, संदीप, राजेंद्र, दिनेश कुमार व साईबर सैल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव शामिल थे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
16 January 2021 10:29 PM