26 September 2021 01:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रीट परीक्षा में नकल करवाने की फिराक में लगे पांच लोगों को गंगाशहर पुलिस ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही दबोच लिया है। थानाधिकारी राणीदान चारण से मिली जानकारी के अनुसार नये बस स्टैंड के पीछे पांच जने नकल करवाने की तैयारियां कर रहे थे। पुलिस को भनक लगी तो पांचों को दबोच लिया गया। इनमें तीन परीक्षार्थी भी बताए जा रहे हैं। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों की पहचान जेगलिया राजलदेसर निवासी मदन लाल, शोभाणा भादला नोखा निवासी त्रिलोक चंद्र, रामपुरा राजलदेसर निवासी ओमप्रकाश, जेगलिया राजलदेसर निवासी गोपाल कृष्ण व लोहा रतनगढ़ निवासी किरण देवी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कान में लगाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मक्खी, मोबाइल, सिम आदि मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दो जने व्यक्तिगत रूप से नकल करवाने आए थे। जब परीक्षार्थियों को डिवाइस दिया जा रहा था तभी राणीदान मय पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए।
बता दें कि आज दो पारियों में रीट की परीक्षा चल रही है। राज्य सरकार व जिला प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
13 March 2026 11:38 AM