18 February 2023 01:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर महापौर की प्रशासनिक अधिकारियों से तकरार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक बार फिर तकरार मुकदमेबाजी तक पहुंच गई है। नगर निगम सचिव हंसा मीणा ने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
हंसा मीणा ने पुलिस को बताया है कि उसने 21 दिसंबर 2022 को बीछवाल थाने में मेयर व अन्य के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि मेयर व अन्य ने सचिव के कमरे से सरकारी व व्यक्तिगत दस्तावेज चुरा लिए हैं। मगर वह शिकायत अब तक जांच में है।
मीणा के अनुसार उक्त घटना से 15 फरवरी तक कक्ष की चाबी महापौर के पास थी। 15 फरवरी को नगर निगम आयुक्त ने कक्ष को खुलवाने हेतु एक कमेटी गठित की ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके और पुलिस भी अनुसंधान कर सके।
आरोप है कि महापौर अनाधिकृत रूप से 16 फरवरी को ही यह कक्ष खोलकर बैठ गई, जबकि कमेटी व पुलिस की जांच ही नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि आयुक्त ने यह कक्ष मीणा को आवंटित करते हुए कमेटी गठित की थी।
हंसा का आरोप है कि महापौर व उनके पीए अनंत पारीक अनाधिकृत रूप से कक्ष खोलकर अंदर बैठ गए। जब वह अंदर गई तो उन्हें उनकी सीट पर बैठने नहीं दिया गया। राजकार्य में बाधा पहुंचाई। अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। पुलिस ने महापौर व अनंत के खिलाफ 379, 353, 504 आईपीसी, 3 पीडीपी एक्ट सहित एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ एससी एसटी सैल को सौंपी है।
उल्लेखनीय है कि कक्ष में हुई तकरार का एक ऑडियो भी महापौर की तरफ से जारी किया गया था।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
04 February 2022 07:35 PM