02 March 2020 08:54 PM

आईजी की स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी जोस मोहन के निर्देशन में बीकानेर की जेएनवीसी पुलिस ने अवैध हथियार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी रमेश सर्वटा को सूचना मिली थी कि जांगलू निवासी सुदर्शना नगर में है जिसके पास हथियार है। जिस पर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण को सूचित किया गया। थानाधिकारी ने मौके पर दबिश देते हुए वर्ना कार में बैठे ओमप्रकाश विश्नोई व लालगढ़ निवासी मनीष खत्री को दबोच लिया। वहीं तलाशी ली गई तो ओमप्रकाश के पास एक माउजर व 46 जिंदा कारतूस मिले। गोविंद सिंह ने बताया कि इनमें 8 कारतूस 12 बोर के हैं वहीं 8 पिस्टल के व 30 कारतूस 315 बोर के हैं। आरोपी कारतूस बेचने की फिराक में था। फिलहाल आरोपी को गिरफतार करते हुए हथियार व वर्ना कार जब्त कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश गजनेर थाने का वांटेड भी है। उल्लेखनीय है कि आईजी जोस मोहन द्वारा संभाग के चारों जिलों में जिला स्पेशल टीम बनाई हुई है। बीते कुछ दिनों में ही टीम प्रभारी रमेश सर्वटा की सूचना पर बड़ी कार्रवाईयां हुई है।
RELATED ARTICLES
07 August 2025 03:12 PM