08 May 2021 10:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डॉ तनवीर की फोर्टीस अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में तीन मरीजों की मौत की ख़बर है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं ख़बर लिखने तक एडीएम अरुण प्रकाश शर्मा पहुंचने वाले थे।
आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई समय पर ना होने के कारण यह घटना हुई। ऑक्सीजन सेंटर बदला गया था, जिस वजह से ऑक्सीजन समय पर नहीं पहुंची। हालांकि अभी तक अधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
RELATED ARTICLES
30 December 2020 07:36 PM